प्रकृतिबिलासपुर

अब काॅल करने पर पौधे पहुचेंगे घर , निगम ने जारी किया मोबाइल नंबर

डेस्क

बिलासपुर नगर निगम ने हरिहर बिलासपुर अभियान अंतर्गत काॅल करने पर पौधे घर तक पहुंचाने की सुविधा शुरू की है। शहर के कोई भी नागरिक निगम के मोबाइल नंबर पर काॅल कर पौधरोपण के लिए पौधे मंगा सकता है।
हरिहर बिलासपुर अभियान अंतर्गत नगर निगम ने भी वृहद संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर शहर के नागरिकों को अपने मोहल्ले, घर व घर के आस-पास पौधे लगाने के लिए पौधों को घर तक पहुंचाने की सुविधा शुरू की है।

इसके लिए शहर के नागरिकों को उद्यान विभाग के सहायक अभियंता अनिल त्रिवेदी के मोबाइल नंबर 9993596520 पर काॅल करना होगा। काल करने के बाद निगम के उद्यान विभाग द्वारा नागरिकों के बताए गए पते पर पौधा पहुंचा दिया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाने के दिशा में निगम प्रशासन द्वारा सतत् प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम के चिन्हांकित जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाया जा सकता है। पौधे लगाने से शहर को हराभरा माहौल के साथ स्वच्छ वातावरण मिलेगा और वाटर लेबल डाउन होने के समस्या भी छुटकारा मिलेगा। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर वासियों से अपने घर, घर के आस-पास, मोहल्ले और सार्वजनिक जगहों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...