छत्तीसगढ़

राउंड टैबल इंडिया की बिलासपुर इकाई की बैठक

डेस्क

राउंड टैबल इंडिया की बिलासपुर इकाई बिलासपुर ऑमीगोस राउंड टैबल 300 में अविनाश आहूजा ने चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया। विशाखापटनम में हुए कार्यक्रम में नए चेयरमेन और नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। इसमें किसले जाजोदिया वाइस चेयरमेन, सनी छाबरा सेक्रेटेरी और परमवीर सिंह ट्रेज़रर पद की शपथ ली।

राउंड टैबल इंडिया शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। ग्रामीण इलाक़ों और पिछड़े इलाक़ों में नए नए विद्यालयों का निर्माण किया जाता है जिससे वहाँ पढ़ने वाले बच्चों को ज़्यादा से ज़्यादा सुविधा मिल सके और वो आगे बढ़ सके। क्योंकि शिक्षा ही ऐसा एक आधार है जिसके बलबूते इंसान किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। विद्यालय निर्माण के साथ साथ वहाँ कुर्सी टेबल, कम्प्यूटर , शौचालय का निर्माण, पंखे, बिजली और भी बहुत सी सुविधाएँ दी जाती है।
विशाखापटनम में हुए कार्यक्रम में मुंबई से विशेष रूप से आमंत्रित पिनांक दोषी ने नई कार्यकारिणी और पूरी टीम को बधाई दी और उन्होंने यह भी कहा की राउंड टेबल इंडिया हर दिन लगभग 1 क्लास रूम का निर्माण करता है। पिछले साल 429 क्लास रूम्स का निर्माण किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम में मयंक तहिलायनी,अनुमेंह श्रीवास्तव, इंद्र दुआ, मंसुर वनक, गगनदीप टीब, यशवंत सराफ, राहुल उभरानी, आकाश गोविंदनी और अन्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,