बिलासपुर

तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी…वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान मुकेश सूर्यवंशी पिता रामायण सूर्यवंशी, निवासी घुरु-अमेरी के रूप में हुई है। घायल के साथियों के मुताबिक, मुकेश पेशे से वकील है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

शराब दुकान के पास हुआ विवाद, फिर चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मुकेश सूर्यवंशी किसी काम से तिफरा के सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गया था। इसी दौरान चखना सेंटर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और किसी ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल के साथियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी घायल के साथियों से मिली है।

हमले की वजह स्पष्ट नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा

चाकूबाजी की इस घटना के पीछे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किसने किया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। शराब दुकान के पास चखना सेंटर में विवाद के बाद चाकूबाजी की इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस मामले की जांच कर हमलावर तक कब पहुंचती है और घटना के पीछे की असल वजह क्या निकलकर सामने आती है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...