बिलासपुर

बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खाक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर चौक स्थित सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोगों ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते आग आसपास की दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि, दुकान के भीतर रखा सामान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दुकान में आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह...