जांजगीर चाँपा

जांजगीर चाम्पा :- सरकारी शराब दुकान के कैश कलेक्शन वैन से गार्ड को गोली मारकर लाखों रुपए की लूट….बाइक सवार 2 युवकों ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में एक बार फिर बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है, जिसमें सरकारी शराब दुकानो से कैश कलेक्शन करने वाली गाड़ी से सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर इस घटना को अंजाम दिया गया है, प्रारम्भिक सूचना के अनुसार कैश कलेक्शन गाड़ी से लुटेरों ने 78 लाख रुपए से अधिक कैश की लूट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 10 बजे जिले के शराब दुकान में कैश कलेक्शन के लिए धीरज सिंह,चालक अमन सिंह और सिक्योरिटी गार्ड शैलेंद्र सिंह बैस निकलने थे।

जिन्होंने सभी अलग अलग जगहों के शराब दुकान से 78 लाख रुपए का कलेक्शन कर अपनी स्कॉर्पियो वाहन सीजी 12AZ 8733 में रखे हुए थे और शाम करीबन 5 बजे खोखरा शराब भट्टी दुकान कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। घायल शैलेन्द्र सिंह के अनुसार दो युवक पास आकर गाड़ी को खोलने की बात कहने लगें। जिसका उन्होंने विरोध किया और नहीं खोलूंगा बोलने पर अपने पास रखे देशी कट्टे से पैर में गोली मार दी, जिससे वह वहीं पर गिर गए। चालक अमन सिंह ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुन कर सभी बाहर निकले जहां दो युवकों ने मिलकर वाहन में रखे पेटी को बाहर निकाला और कुछ दूर ले जाकर पेटी में रखे पैसे को बैग में डाला और बाइक से मौके से फरार हो गए।

घायल शैलेन्द्र सिंह का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है जिनके पैर में एक गोली लगी है। बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम, पुलिस टीम मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है, सभी सीमा वर्ती क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है, वही आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,