सीपत

तलवार लेकर ग्रामीणों से मारपीट करने वाले आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार…सीपत पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

सीपत – प्रार्थी राहुल कुमार सारथी ग्राम बिटकुली थाना सीपत ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23.11.2022 को सुबह करीबन 08.00 बजे प्रार्थी गांव के नया तालाब गया था कि उसी समय एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एडी 6231 मे कुछ लड़के आये और गाड़ी से उतर कर हाथ मे तलवार डंडा लेकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर डंडा मारा जो प्रार्थी के उपर चोट लगा।

उसी समय गांव के लोग आकर बीच बचाव किये एवं उन लोगो से नाम पूछने पर अपना नाम पुष्पेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार साहू, दीपक कुमार वर्मा, मुकेश केवट मोपका के रहने वाले बताये उनमे पुष्पेंद्र वर्मा अपने हाथ में तलवार रखा था और लहरा रहा था एवं जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार वर्मा एवं मुकेश केवट भी हाथ मे डंडा पकड़े हुये थे।

घटना की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश देकर 03 आरोपीयो सहित एक विधि से संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे एक नग तलवार एवं लाठी डंडा जप्त किया गया, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...