बिलासपुररेलवे

यूटीएस टिकटिंग मोबाइल एप से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में जून माह में 3.5 प्रतिशत का इजाफा

डेस्क

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली कतारों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने एवं टिकटिंग प्रणाली को गतिशील बनाने के साथ ही साथ केसलेस प्रणाली को बढावा देने के उद्देश्य से घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप की सुविधा प्रदान की गई है। इसे प्रत्येक यात्रियों तक पहुंचाने हेतु मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में हेल्प-डेस्क, बैनर, पम्पलेट एवं उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को जानकारियां दी जा रही है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, गाडियों, नगर परिषदों, सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों में भी किया जा रहा है।इस एप से अधिकाधिक संख्या में यात्रियों द्वारा टिकट बुक कराई जा रही है। जून महीने में इस एप के माध्यम से मंडल के प्रमुख स्टेशनो यथा बिलासपुर से 67,452, ब्रजराजनगर से 853, उमरिया से 2,623, उसलापुर से 3,168, अकलतरा से 3,446, नैला से 3,397 शहडोल से 5,801, कोरबा से 2,826, सक्ति से 1,130, चांपा से 3,811, खरसिया से 1,036, अनूपपुर से 2,151, रायगढ से 2,606, विश्रामपुर से 836, बाराद्वार से 521, तथा छुल्हा से 23 यात्रियों द्वारा यूटीएस टिकट की खरीदी की गई। माह जून में इस एप के माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में आशातीत वृृद्धि हुई। पिछले महीने की तुलना में यूटीएस मोबाइल एप से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में बिलासपुर में 9 प्रतिशत, ब्रजराजनगर में 5 प्रतिशत, उमरिया में 4 प्रतिशत, उसलापुर में 7 प्रतिशत, अकलतरा में 3 प्रतिशत, नैला में 3 प्रतिशत, शहडोल में 3 प्रतिशत, सक्ति में 2 प्रतिशत, कोरबा में 3 प्रतिशत, चांपा में 3 प्रतिशत, खरसिया में 2 प्रतिशत, बाराद्वार में 2 प्रतिशत, विश्रामपुर में 2 प्रतिशत, अनूपपुर में 1 प्रतिशत, रायगढ में 1 प्रतिशत तथा छुल्हा में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...