बिलासपुररेलवे

यूटीएस टिकटिंग मोबाइल एप से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में जून माह में 3.5 प्रतिशत का इजाफा

डेस्क

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली कतारों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने एवं टिकटिंग प्रणाली को गतिशील बनाने के साथ ही साथ केसलेस प्रणाली को बढावा देने के उद्देश्य से घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप की सुविधा प्रदान की गई है। इसे प्रत्येक यात्रियों तक पहुंचाने हेतु मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में हेल्प-डेस्क, बैनर, पम्पलेट एवं उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को जानकारियां दी जा रही है।

इसका व्यापक प्रचार-प्रसार मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, गाडियों, नगर परिषदों, सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों में भी किया जा रहा है।इस एप से अधिकाधिक संख्या में यात्रियों द्वारा टिकट बुक कराई जा रही है। जून महीने में इस एप के माध्यम से मंडल के प्रमुख स्टेशनो यथा बिलासपुर से 67,452, ब्रजराजनगर से 853, उमरिया से 2,623, उसलापुर से 3,168, अकलतरा से 3,446, नैला से 3,397 शहडोल से 5,801, कोरबा से 2,826, सक्ति से 1,130, चांपा से 3,811, खरसिया से 1,036, अनूपपुर से 2,151, रायगढ से 2,606, विश्रामपुर से 836, बाराद्वार से 521, तथा छुल्हा से 23 यात्रियों द्वारा यूटीएस टिकट की खरीदी की गई। माह जून में इस एप के माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में आशातीत वृृद्धि हुई। पिछले महीने की तुलना में यूटीएस मोबाइल एप से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में बिलासपुर में 9 प्रतिशत, ब्रजराजनगर में 5 प्रतिशत, उमरिया में 4 प्रतिशत, उसलापुर में 7 प्रतिशत, अकलतरा में 3 प्रतिशत, नैला में 3 प्रतिशत, शहडोल में 3 प्रतिशत, सक्ति में 2 प्रतिशत, कोरबा में 3 प्रतिशत, चांपा में 3 प्रतिशत, खरसिया में 2 प्रतिशत, बाराद्वार में 2 प्रतिशत, विश्रामपुर में 2 प्रतिशत, अनूपपुर में 1 प्रतिशत, रायगढ में 1 प्रतिशत तथा छुल्हा में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...