प्रशासनिकबिलासपुर

खुशहाली के लिये छोटे परिवार प्रणाली को अपनायें, विश्व जनसंख्या दिवस पर सरगाढोड़ी में  जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डेस्क

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, के स्थानीय क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो बिलासपुर द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम सरगाढोड़ी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयाोजन ग्राम पंचायत के सहयोग से किया गया। जिसमे मुख्य रूप से ग्राम सरपंच हरी गिरी गोस्वामी, ग्राम पटेल शशी भूषण यादव, मोहन यादव, ग्राम वन समिति अध्यक्ष अमृत लाल सारथी, रोहित यादव, चैत राम यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित हुये।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी बिलासपुर के.व्ही. गिरी ने उपस्थित जन समुदाय को बताया की छोटा परिवार सुखी परिवार एक ऐसा आदर्श वाक्य है, जिसे हम अपने जीवन मे चरितार्थ कर अपने परिवार व देश को खुशहाल बना सकते है। आगे आपने कहा की सारी दुनिया में वर्ष 1987 से 11 जुलाई को विष्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम अपने देश की जनसंख्या वृद्वि पर नजर डाले तो आंकड़े ये बताते हैं कि आजादी के समय हमारे देश की आबादी मात्र पैंतीस करोड़ थी और आज देश की आबादी एक अरब तीस करोड़ के आंकड़े को छू रही है। जिसका परिणाम हमें अपने आस पास देखने को मिल जाता है, चाहे वह आवागमन के साधनो की बात हो, स्वास्थ्य सुविधाओं की बात हो, बिजली की उपलब्धता हो, सड़को का निर्माण हो, पर्यावरण की बात हो, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हो हम आज हर क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं। आपने अपने संदेश में आगे कहा की इन सभी समस्याओं को छोटा परिवार सुखी परिवार के मूल मंत्र से दूर किया जा सकता है। हमें अपना परिवार छोटा रखना होगा, चाहे परिवार में बेटा हो या बेटी हमें उन्हे अच्छी शिक्षा देकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाना होगा। इस ओर सरकार के द्वारा अनेको प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें हम सभी का योगदान आवश्यक है। इस प्रयास को जन आंदोलन की तरह चलाने की आवश्यकता है।

इस मौके पर ग्रामवासियों को कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से उनके बीच रंगोली, कुर्सी दौड़ एवं ईनामी प्रष्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में पिन्की यादव, प्रथम, कु. इन्दु यादव द्वितीय व ललीता यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कुर्सी दौड़ में तुलेश्वरी कुमारी प्रथम, द्रोपदी कुमारी द्वितीय व सरिता कुमारी श्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ग्रामवासीयों को फलदार पौधे निःशुल्क वितरित किये गये।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम सरपंच हरी गिरी गोस्वामी ने भी ग्रामवासियों से ये अपील करते हुये कहा की छोटा परिवार सुखी परिवार के मंत्र को अपना कर हम अपने परिवार, गांव व देश को खुशहाल बना सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...