बिलासपुर

VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल लेकर हुआ फरार, खाते से 10 हजार पार,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिम्स अस्पताल में मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां ब्लड की जरूरत बताकर मदद का भरोसा दिलाने पहुंचे एक युवक ने खुद को रिश्तेदार बताकर मरीज के परिजनों से 1200 रुपए वसूल लिए। इसके बाद बातचीत करने के बहाने मोबाइल लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल से 10 हजार रुपए कटने की जानकारी सामने आई। मामले की शिकायत सिम्स अधीक्षक से करने के बाद सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-4 निवासी रुखमिन कैवर्त (55 वर्ष), पति बहोरन कैवर्त को शनिवार को पैर में चोट लगने के कारण सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को तीन यूनिट ब्लड की जरूरत बताई। इसी दौरान रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक युवक पीछे से पहुंचा और बहोरन कैवर्त को फूफा कहकर पैर छूते हुए प्रणाम किया।

उसने खुद को रिश्तेदार बताया और ब्लड की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।इसके बाद युवक ने ब्लड दिलाने के नाम पर बहोरन से 500 रुपए मांगे। कुछ देर बाद उसने मरीज के दामाद से भी 700 रुपए ले लिए। ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। युवक ने दामाद से किसी से बात करने का बहाना बनाकर मोबाइल मांगा और मोबाइल लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया।परिजनों को जब तक युवक की चालबाजी समझ आती, तब तक उनके मोबाइल से 10 हजार रुपए कट चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सिम्स अधीक्षक से शिकायत की और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।अस्पताल में इलाज और खून की व्यवस्था के लिए परेशान मरीजों के परिजनों को निशाना बनाने की इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब परिजनों को आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का इंतजार है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...