रायगढ़

2 शातिर चोरों से लाखों का सामान जब्त…बाइक, कम्प्यूटर, टीवी सहित कई सामान, ग्राहक तलाशते चढ़े पुलिस के हत्थे

रमेश राजपूत

रायगढ़ – वरिष्ठ पुलिस सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महोदवा के मार्गदर्शन पर चोरियों पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी क्षेत्र में मुखबिर लगाकर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में आज दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि चक्रधरनगर चौक पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक की तलाश में है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों संदेहियों को तलब किये, पूछताछ पर एक ने अपना नाम सुनील देवांगन उर्फ़ सुशील निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चक्रधरनगर और दूसरे ने रोशन शर्मा उर्फ मुसद्दी निवासी बड़बिल (उड़ीसा) का रहने वाला बताया । दोनों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीक होने पर उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने शहर में मोटरसाइकिल तथा टीवी, कंप्यूटर, कपड़े आदि की चोरी करना बताये । आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिनका विस्तृत मेमोरेंडम कथन लिया गया और आरोपी सुनील देवांगन उर्फ़ सुशील के घर दबिश देकर आरोपी के निशानदेही पर दो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सीजी 13 ए 2630 एवं सीजी 13 ए.डी. 0157, एक 21 इंच सैमसंग कंपनी का टीवी, एक सीपीयू, 20 नग नये शर्ट एवं 7 नग फुल पैंट बरामद कर विधिवत जप्ती की गई । वहीं आरोपी रोशन शर्मा उर्फ मुसद्दी के निशानदेही पर आरोपियों द्वारा मरीन ड्राइव रोड किनारे छुपा कर रखा एक बिना नंबर मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना बरामद किया गया है । आरोपियों से जप्त चोरी के सामान के संबंध में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों पर धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपी सुनील देवांगन उर्फ़ सुशील पिता स्वर्गीय गंगाराम देवांगन उम्र 30 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़, रोशन शर्मा उर्फ मुसद्दी पिता राजेंद्र शर्मा उम्र 32 साल निवासी पुराना बस स्टैंड सेडैंग, थाना व जिला बड़बिल (उड़ीसा) को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रविकिशोर साय, आरक्षक चंद्रकुमार बंजारे, शांति कुमार मिरी और अभय नारायण यादव की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...