बिलासपुर

देशी शराब का अवैध परिवहन करते तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 पाव शराब जब्त….ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है शराब की अवैध बिक्री

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है, कही कच्ची शराब तो कही तो कही मध्यप्रदेश और सरकारी शराब बेखौफ होकर बिक्री की जा रही है, समय समय पर पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है लेकिन शराब की डिमांड अधिक होने की वजह से आसानी से पूरा माल क्षेत्रों में खपा दिया जाता है। ऐसे ही एक कोचिये या तस्कर को चकरभाठा पुलिस ने पकड़ा है, जो हरदीकला क्षेत्र की देशी शराब दुकान से शराब लेकर दूसरे क्षेत्र में बेचने ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जो अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 पी 3962 में सवार होकर जा रहा था, उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग से पुलिस ने 34 पाव देशी शराब को बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सेंवार निवासी रामलाल साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 34 वर्ष के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है और शराब सहित मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज