बिलासपुररेलवे

एमटीडीसी रेलवे में भी किया गया वृक्षारोपण ,पर्यावरण संतुलन के लिए लगाए गए 200 पौधे

डेस्क

बहु विभागीय प्रशिक्षण केन्द्र एमडीटीसी बिलासपुर के आने जाने वाले सडक के दोनों किनारे सत्या ओपन ग्रुप भारत स्काउट एवं गाइड, मंडल तथा रेल प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सडक के दोनों ओर लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही इसे सुरक्षित, संरक्षित एवं इसकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय, वरि.मंडल वित्त प्रबंधक एवं जिला मुख्य स्काउट आयुक्त अनुज कुमार, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता ललित धुरंधर, सहायक मंडल अभियंता सुरेश चंद्रा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे, मंडल अभियंता अनमोल नागपाल, जिला संगठन आयुक्त दिलीप स्वाईं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में में स्काउट ग्रुप लीडर श्री पी.मुरली मोहन राव, पी.अपर्णा, के.वी.ए.जगदीश, रजनीकांत शेन्डे, मनीष कुमार साहू, विप्लव मजुमदार, सपर्णा मजुमदार तथा सत्या ओपन ग्रुप के समस्त स्काउट गाइड, रोवर,रेजर आदि ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल द्वारा पर्यावरण अनुकूलन के साथ पेडों की देखभाल करने एवं उसे संरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व पेडों की कटाई-छटाई एवं तुफानी हवाओं से रेलवे परिक्षेत्र में वृक्षों का जो नुकसान हुआ था इसकी क्षतिपूर्ति के लिए मंडल रेल प्रशासन द्वारा अलग-अलग-जगहों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर अभी तक लगभग 20 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। साथ ही आगामी दिनों में इतने ही और वृक्षों का रोपण किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...