जांजगीर चाँपा

सेक्स रैकेट खुलासा :- महिला चला रही थी घर मे जिस्मफ़रोशी का धंधा…पुलिस ने रेड कार्रवाई कर एक महिला सहित 2 ग्राहकों को पकड़ा, संचालिका भी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र में एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी, जहाँ जब पुलिस ने रेड कार्रवाई की तो 2 ग्राहकों सहित एक महिला को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया वही इस सेक्स रैकेट को चलाने वाली संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है कि सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया, जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुए एवं 02 नग मोबाईल बरामद की गई तथा घटना स्थल से दो मोटर सायकल बरामद किया गया,

आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा, राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, नागपुर (महाराष्ट्र), संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध अपराध सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर. दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ...