तखतपुरभाजपा

तखतपुर में नव प्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर हर्षिता ने किया स्वागत

टेकचंद कारड़ा

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर चलती है। गांव गरीब किसान को आगे कर उनकी तरक्की के लिए हम सभी कार्य करते हैं। भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर राष्ट्र के लिए काम करें । राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नव उत्साही युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा ।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई से तखतपुर में भाजपा सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया इसी क्रम में नगर के होलीका चौक में भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज समारोह पूर्वक हुआ अभियान में देवांगन पारा एवं आसपास क्षेत्र के नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की साथ ही देश के नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया साथ ही तखतपुर भारतीय जनता पार्टी की हर्षिता पांडेय के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हर्षिता पांडेय नव प्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया तखतपुर मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में निरंतर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलता रहेगा तखतपुर के विभिन्न भागों में अलग-अलग तिथियों पर ऐसे आयोजन नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी साथ ही उन्हें पार्टी की मजबूती का कार्य करने जिम्मेदारी दी जाएगी इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय बंशी पांडे जीवन पांडेय ईश्वर देवांगन कृष्णकुमार साहू अजय देवांगन लव पांडेय शिव देवांगन नैनलाल साहू गुलजीत खुराना दिलीप तोलानी मोनू सेमर नर्मदा धुरी माधो देवांगन बसंत सोनी सूरज देवांगन अजय ठाकुर काशी देवांगन ओंकार सोनी बेचेलाल देवांगन जनक पटेल अविनाश ताम्रकार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...