छत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर ने अग्नि जागरूकता दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान किया जायेगा आग से बचने जागरूक

इस अवसर पर एसडीआरएफ के फायर डीआईजी एस.के.ठाकुर, जिला अग्निशमन अधिकारी पी.बी.सिदार, के.के.केरकेट्टा उपस्थित रहे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने रविवार को नगर सेना के अग्नि जागरूकता दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि आग से हानि रोकने के लिये 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष अग्निशामक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। जिसमें आग से बचाव, सावधानियां और आग लगने पर ध्यान रखने योग्य बातों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य अग्नि कांड को रोकना और बचाव के प्रति जागरूकता पैदा करना है। भारत में आज भी कई स्थानों पर लोग अग्नि कांड और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति उतने सजग नहीं है। कई स्थानों पर अचानक आग लग जाने की स्थिति में बचाव के संसाधन नहीं जुट पाते, तो कहीं फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले अग्नि कांड से काफी नुकसान हो चुका होता है। ऐसे में जागरूकता अभियान से बचाव की सीख लेकर कई जानों को बचाया जा सकता है और आर्थिक नुकसान से भी बचा जा सकता है।
इस अवसर पर एसडीआरएफ के फायर डीआईजी एस.के.ठाकुर, जिला अग्निशमन अधिकारी पी.बी.सिदार, के.के.केरकेट्टा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...