जांजगीर चाँपा

सांसद का कुक बना रहा था नहाती युवती का वीडियो, युवती के नज़र पड़ते ही लगा भागने…युवतियों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमे एक कुक नहाती युवतियों की mms बना रहा था, आपको बता दें भाजपा सांसद गुहाराम अजगल्ले का कुक शुक्रवार को बाथरूम में नहाती युवतियों का वीडियो बनाते पकड़ा गया है। आरोपी कुक पड़ोस के मकान में घुसा था। युवतियों ने देखा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी भागकर पास के मकान में घुस गया। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जिसमें युवतियों ने ही आरोपी को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया।जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-अकलतरा रोड स्थित शिवराम कॉलोनी में भाजपा सांसद गुहाराम अजगल्ले का निवास है। जिसके दो मकान के आगे प्राइवेट स्कूल की महिला स्टाफ किराये से रहती है। जहाँ शुक्रवार की सुबह एक युवती बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच युवती की नज़र रोशनदान पर पड़ी और उसने ध्यान से देखा तो किसी का हाथ और मोबाइल दिखा।
जिसके बाद युवती ने शोर मचाया और बाथरूम से बाहर निकल आई। उसने अपने सहकर्मियों को भी इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने मकान के आसपास देखा, लेकिन कोई नहीं दिखा। वही छत पर जाकर देखा तो वहां भी कोई नहीं था। तभी पड़ोस के मकान से एक युवक नीचे उतरकर भागता दिखाई दिया। युवतियों ने पीछा किया तो वह पड़ोस के मकान में घुस गया और बाहर नहीं निकल रहा था। जिसे देखते हुए युवतियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। युवक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। युवतियों के मुताबिक गोल्डन कलर का मोबाइल था, वही युवक के पास से भी मिला है। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया आरोपी गरजना, सरसींवा निवासी दिलीप साहू है, पूछताछ में उसने बताया कि वह सांसद के यहां कुक का काम करता है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज...