प्रकृतिबिलासपुर

निगम के पौधरोपण का मेयर ने किया शुभारंभ,पण्डित दीनदयाल देवकी कन्या शाला में हुआ कार्यक्रम

डेस्क

पेड़ काटने वाला नगर निगम समझ चुका है कि पेड़ों से ही शहर का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। लगातार नीचे जा रहे जल स्तर को थामने और भीषण गर्मी से निजात दिलाने के मकसद के साथ इस बार बरसात में नगर निगम द्वारा भी वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, इसकी शुरुआत स्वयं महापौर किशोर राय ने की।

इस अवसर पर पण्डित देवकी कन्या शाला परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया।मेयर किशोर राय ने कहा कि शहर को हरा भरा माहौल देने के साथ स्वक्छ एवं सुंदर रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। इससे ही शहर में भू गर्भ जल स्तर के नीचे गिरने का सिलसिला ठहर सकता है, साथ ही इससे स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा। इस अवसर पर मेयर किशोर राय ने उपस्थित सभी छात्रों से अपने घर और घर के आसपास क्षर ओपन वृक्षारोपण करने की बात कही साथी अपने आसपास के लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आग्रह किया । साथ ही रैन वाटर हारवेस्टिंग निर्माण करने की अपील भी उन्होंने इस दौरान की। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या एवं स्टाफ सहित छात्राये बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई