धर्म -कला-संस्कृति

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 हर छात्र-छात्राओं को देखना चाहिए- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

डेस्क

ऋतिक रोशन की ताजा तरीन फिल्म सुपर 30 ने एक बार फिर आनंद कुमार को सुर्खियों में ला दिया है। जिस तरह अभावों में घिरे आनंद कुमार ने अपने ही जैसे संसाधन विहीन प्रतिभाशाली बच्चों को कोचिंग देकर उनकी जिंदगी बदली है, उस पर आधारित इस सिनेमा ने आनंद कुमार के जिंदगी के कई अनछुए पन्नों को पढ़ने का अवसर सबको दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बेंगलुरु में 2010 को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान भी सुपर थर्टी के संचालक आनंद कुमार को यशवंतराव केलकर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

2012 में जगदलपुर में हुए प्रांत अधिवेशन में भी आनंद कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर बस्तर के छात्रों का मार्गदर्शन किया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आनंद कुमार के आदर्शों का सम्मान करता है और यही कारण है कि उनके द्वारा लगातार युवाओं को सुपर 30 मूवी देखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों से प्रभावित होकर जीवन में उच्च आदर्शों को लागू कर सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सनी केसरी ने सभी छात्र-छात्राओं से यह फिल्म देखने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी