रेलवे

दुर्घटना राहत यान में कार्यरत कर्मचारियों को दी गई आग बुझाने के यंत्रों का प्रयोग करने का प्रशिक्षण एवं सावधानियों की जानकारी

आलोक

मंडल संरक्षा विभाग द्वारा दुर्घटना राहत यान में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने एवं आगजनी के दौरान ली जाने वाली सावधानियों की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।मनेंन्द्रगढ स्टेशन में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रवि नेवाडे के मार्गदर्शन में संरक्षा सलाहकारों द्वारा दुर्घटना राहत यान में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आग लगने का प्रदर्शन किया गया तथा कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग को बुझाने तथा इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

उन्हें यह भी बताया गया कि फायर सेफ्टी के नियमों का पालन कर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। आग लगने के दौरान पास के अग्निशमन केन्द्रों का संपर्क न. एवं फायर ब्रिगेड का नं. 101 मुंह जुबानी याद रखने की भी सलाह दी गई।इस दौरान मनेंन्द्रगढ स्टेशन में रखे दुर्घटना राहत यान में उपलब्ध उपकरणों तथा संरक्षा के मापदंडों का निरीक्षण भी किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...