धर्म -कला-संस्कृतिरतनपुर

149 साल बाद आया है दुर्लभ योग में चंद्र ग्रहण, सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद

डेस्क

मंगलवार गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होने के कारण शाम 4:30 से सूतक आरंभ हुआ और इस कारण से धार्मिक नगरी रतनपुर में मां महामाया मंदिर समेत सभी मंदिरों के कपाट मोक्ष काल तक बंद कर दिए गए। 149 साल बाद दुर्लभ योग में पड़े वर्ष के अंतिम चंद्र ग्रहण के लिए दिनभर दर्शन और पूजा अर्चना के पश्चात शाम को मां महामाया मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

मंगलवार देर रात 1:31 पर ग्रहण का आरंभ होगा जिसका मध्यकाल 17 जुलाई की सुबह 3:01मिनट है 17 जुलाई की सुबह 4:30 पर ग्रहण का मोक्ष होगा चंद्र ग्रहण कुल 2 घंटे 59 मिनट का है 2018 के बाद 2019 में भी लगातार दूसरे साल गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ा है। यह चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में है ।ग्रह योग के चलते इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदा की आशंका ज्योतिषियों ने जताई है।

मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे से मंदिरों के कपाट बंद होने शुरू हो गए महामाया मंदिर गिरजा बंद मंदिर भैरव बाबा मंदिर राम टेकरी मंदिर लखनी देवी मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर के कपाट अब बुधवार सुबह 5 बजे खुलेंगे इसके पश्चात सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की जाएगी। पट खुलने के बाद हमेशा की तरह श्रद्धालु दर्शन करने महामाया मंदिर पहुंचेंगे ।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी