छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर जोगी कांग्रेस से धर्मजीत को टिकट, अजीत जोगी लड़ेगे कोरबा से

अजीत जोगी ने भी मायावती को भरोसे में लिए बगैर बिलासपुर और कोरबा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सोमवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने 2 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। सत्याग्रह news.in ने काफी पहले ही यह बताया था कि कोरबा से अजीत जोगी खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस खबर पर मुहर लगाते हुए अजीत जोगी ने कोरबा से लड़ने की घोषणा कर दी। लोरमी विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह को बिलासपुर से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है। बिलासपुर से भाजपा के अरुण साव, कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव के साथ ठाकुर धर्मजीत सिंह का मुकाबला होगा। ठाकुर धर्मजीत सिंह का बिलासपुर से भी नाता है और वे मुंगेली लोरमी क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं , लिहाजा अब मुकाबला त्रिकोणीय बन चुका है। धर्मजीत सिंह के मैदान में होने से नुकसान भाजपा को होगा या कांग्रेस को यह कहना फिलहाल मुश्किल है। वैसे पिछले विधानसभा चुनाव में यही बात निकल कर आई थी कि जहां-जहां छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को अधिक वोट मिले थे वहां वहां भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी। बिलासपुर में बृजेश साहू के कमजोर प्रदर्शन की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी यहां हारी थी। वैसे भी विधानसभा की चार सीटें भाजपा के पास है । इसलिए भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बेहतर मानी जा सकती है ।वहीं कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी लंबे वक्त से अमित जोगी भी कर रहे थे लेकिन पिता की महत्वाकांक्षा भारी पड़ी और अमित जोगी का पत्ता साफ हो गया। काफी समय से परिवार के भीतर ही कोरबा सीट को लेकर द्वंद की बात भी निकल कर आ रही थी। मायावती के साथ अजीत जोगी का गठबंधन भी खटाई में पड़ता दिख रहा है ।पहले मायावती ने अजीत जोगी को बिना सूचित किए 8 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जांजगीर चांपा से दाऊ राम रत्नाकर, सरगुजा से माया भगत, रायगढ़ से इनोसेंट कुजूर, दुर्ग से गीतांजलि साहू, कांकेर से सूबे सिंह धुर्वे ,बस्तर से आयतु राम मंडावी, राजनांदगांव से सविता लकडा और महासमुंद से धन सिंह कोसरिया को मायावती अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है ।इसीलिए पलटवार करते हुए अजीत जोगी ने भी मायावती को भरोसे में लिए बगैर बिलासपुर और कोरबा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...