बिलासपुर

छतौना मोड़ पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश…. सिर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना मोड़ के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कैवर्त पिता राम कुमार, निवासी छतौना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की घेराबंदी की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा भेजा है। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह गहराता जा रहा है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। हालांकि, पुलिस स्पष्ट कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है और विभिन्न कोणों से मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरेंद्र रात में कहां गया था और किसके साथ था। हत्या या हादसे के बीच उलझी इस घटना को लेकर लोगो में संशय का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...