प्रकृतिरतनपुर

कुत्तों के झुंड ने कर दिया 70 किलो के चीतल का शिकार

डेस्क

रतनपुर क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौत होने से वन विभाग की नींद उड़ चुकी है। 1 दिन पहले ही सड़क हादसे में जंगली सूअर की मौत होने के बाद रतनपुर क्षेत्र के भर दईया डीह में कुत्तों के झुंड ने एक नर चीतल का शिकार कर दिया। ग्रामीणों ने बांस के प्लांटेशन के बीच चीतल के शव को देखा। वन परिक्षेत्र कार्यालय रतनपुर के तहत भर दईया डीह में भैसाझार सर्किल के अंतर्गत आने वाले जंगल में सुबह भटक कर पहुंचे नर चीतल को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया ।

इस हमले में कुत्तों ने उसे जगह-जगह से काटा। जिस वजह से नर चीतल की मौत हो गयी। वन विभाग को दी गई सूचना के बाद अमले के साथ पशु चिकित्सक डॉ शशि सिंह भी पहुंचे, जिन्होंने मृत चीतल का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में कुत्तों के काटने और कुत्तों द्वारा चीतल को दौड़ाने की वजह से मौत होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम के पश्चात नर चीतल का दाह संस्कार बांस प्लांटेशन में ही कर दिया गया

। वन विभाग इस मामले में जांच कर रही है। 1 दिन पहले सड़क हादसे में जंगली सूअर की मौत के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और बिलासपुर एसडीओ ने रतनपुर रेंजर सीआर नेताम को निर्देशित किया है कि वन परिक्षेत्र रतनपुर सीमा के अंदर सड़कों सड़कों पर बोर्ड लगाया जाए जिसमें लिखा हो कि वाहन धीरे चलाएं। सड़कों पर वन्य प्राणी विचरण करते हैं । गुरुवार को रतनपुर क्षेत्र में मिले नर चीतल की उम्र करीब 10 वर्ष बताई जा रही है शीतल 14 मीटर लंबा और 1 मीटर ऊंचा था। 70 किलो वजनी नर चीतल की मौत से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त कुत्तों ने नर चीतल पर हमला किया था तब ग्रामीणों ने उसे बचाने की भी काफी कोशिश की लेकिन डरपोक किस्म का जानवर होने की वजह से डर के मारे ही उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह 8:00 बजे हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...