जांजगीर चाँपाहादसा

नरियरा के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख की सड़क हादसे में मौत

डेस्क

मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा जैसे छोटे से गांव से निकलकर शिव लेख सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मायानगरी मुंबई में मनवाया था। छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर लगातार सक्रिय रहे शिवलेख सिंह नरियरा की पहचान बन चुके थे, लेकिन असमय उनकी मौत ने सभी संभावनाओं का खात्मा कर दिया। शिवलेख सिंह अपने पिता शिवेंद्र प्रताप सिंह और मां लेखना सिंह के साथ आर्टिका कार में जा रहे थे। राजधानी रायपुर के पास धरसींवा के देवरी गांव पहुंचने के दौरान एक ट्रेलर से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और बाल कलाकार शिव लेख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वही उनके माता-पिता सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है । 14 वर्षीय शिव लेख सिंह का बचपन से ही अभिनय, गीत संगीत आदि के प्रति रुझान रहा है। बचपन से ही उसकी प्रतिभा को समझ कर उसके पैरंट्स ने उसे पूरा अवसर दिया। मुंबई में कई सीरियल और फिल्मों के लिए ऑडिशन देने के बाद शिव लेख को इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला। इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के पश्चात शिवलेख ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।शिवलेख एक के बाद एक टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करते चले गए । चाहे वह सोनी टीवी का मशहूर सीरियल संकट मोचन हनुमान हो या फिर कलर्स का ससुराल सिमर का। इसके अलावा सब टीवी के खिड़की, बालवीर , श्रीमान जी श्रीमती जी, बिग मैजिक के अकबर बीरबल, एन्डटीवी के अग्नि फेरा सहित कई सीरियलों में शिव लेख सिंह ने अभिनय का जलवा बिखेरा था। वे इन दिनों कई फिल्मों में भी काम कर रहे थे । आने वाले समय में शिवलेख रेमो डिसूजा की फिल्म के साथ श्रीनाथ नामक धार्मिक फिल्म में भी नजर आने वाले थे । शिवलेख के पास कई फिल्मों के ऑफर थे ।नरियरा जैसी छोटे से गांव से निकलकर माया नगरी में किसी धूमकेतु की तरह चमकने वाले शिव लेख के जीवन पर अचानक ग्रहण लग जाएगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था। शिवलेख की प्रसिद्धि जैसे से बढ़ रही थी वैसे वैसे नरियारा के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। लेकिन अचानक एक सड़क हादसे ने भविष्य की संभावनाओं को समय से पहले ही खत्म कर दिया। शिव लेख सिंह की सड़क हादसे में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और सभी उन्हें याद कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,