रतनपुर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर…. हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौरान हुआ हादसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने निकले एक इंजीनियर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रतनपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल इंजीनियर का उपचार अपोलो में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पदस्थ इंजीनियर आशीष कमलेश शनिवार सुबह बेलगहना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने निकले थे।

वे स्कूटी से रतनपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे हाईवे से रतनपुर नगर की ओर मुड़े, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद इंजीनियर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत एक गुजरती पिकअप को रोककर उन्हें अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें होने की पुष्टि की और उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंजीनियर ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण उनके सिर में चोट नहीं आई। हादसे के दौरान हेलमेट में खरोंचें जरूर आईं, लेकिन इसी ने उनकी जान बचा ली।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,