बिलासपुर

हत्या के आरोपी चढ़े सरकंडा पुलिस के हत्थे,, मामूली विवाद पर युवक को उतारा था मौत के घाट..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-बीती रात रपटा किनारे हुए युवक के हत्या के मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। जबड़ापारा निवासी मृतक राजेंद्र केवट ऑटो चालक था। वह अपने भाई राकेश और भांजा शंकर के साथ चांटीडीह के इरानी मोहल्ले में अपनी बुआ के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

तीनों बुधवार रात करीब 8 बजे अरपा नदी के किनारे निर्माणाधीन सड़क की ओर गए थे। वहां राजेंद्र ऑटो रोक कर सड़क किनारे खड़ा हो गया। उसी समय चांटीडीह पठान मोहल्ला निवासी आवेश कुरैशी अपने नाबालिग साथी के साथ बाइक पर आए। उसे वहां खड़े होने के नाम पर धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगे। ऑटो चालक के मना करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

उसके भाई और भांजे ने परिजन के साथ इलाज के लिए उसे सिम्स लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मामले की सूचना मिलतेे ही सरकंडा पुलिस मौके पहुंची और अपनी विवेचन शुरू कि जिसके बाद आरोपी की खोजबीन सहित अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू की

इस बीच गुरुवार को मुखबीर से आरोपी आवेश की जानकारी मिली जिसेे घेराबंदी सरकंडा पुलिस गिरफ्तार कर लिया है,मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...