बिलासपुरस्वास्थ्य

21 को रक्तदान शिविर के लिए एयू में जागरूकता कार्यशाला

डेस्क

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग और समाजसेवी संस्था जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर सभागार में सभी छात्रों के लिए रक्तदान जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई !

इस कार्यशाला के अलावा जज़्बा द्वारा सभी छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट की सुविधा दी गई थी जिसमे करीब 350 छात्र छात्राओं द्वारा अपना ब्लड ग्रुप पता किया गया !
कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को रक्तदान के फायदे , स्वैच्छिक रक्तदान का महत्व और उसकी आवश्यकता बताई गई !
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपोलो ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. प्रेरणा मोहन वर्मा , सिम्स पैथोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रश्मि गुप्ता रहीं !

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के सभी विभागों के प्रभारी उपस्थित थे और सभी के द्वारा रक्तदान के प्रति अपने अपने अनुभव और फायदे छात्रों से बांटे गए !
रक्तदान के प्रति लोगो के मनो में बैठे डर और सवालों को दूर करते हुवे डॉ. प्रेरणा मोहन वर्मा ने कहा कि आप सभी युवा शक्ति हैं और अगर आप सभी का साथ जज़्बा जैसी संस्थाओ को मिलेगा तो ज़रूरतमंद लोगों को मदद पहुँचाई जा सकेगी .. क्योंकि ब्लड बैंक में खून होने पर ही किसी मरीज़ को दिया जा सकेगा साथ ही आप सभी के भी मुश्किल समय मे आप लोगो को ब्लड मिल सकेगा !
विस्तार से उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा सभी छात्रों को ब्लड और उससे बनने वाले कंपोनेंट की जानकारी , उनके काम , फ़ायफे और किन प्रक्रियाओं से गुज़र कर किसी ब्लड को गुज़रना होता है मरीज़ तक पहुंचने के लिए इत्यादि पर प्रकाश डाला गया !
अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित सिम्स पैथोलॉजी विभाग की डॉ. रश्मि गुप्ता जी ने सिम्स ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली के साथ किन परिस्थितियों में मरीज़ों को बिना डोनर के ब्लड दिया जाता है , सिम्स ब्लड बैंक जहां से थैलेसीमिया , सिकलसेल और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों को आपातकाल में ब्लड मुहैया करवाया जाता है !

उन्होंने छात्रों से निवेदन किया कि जब तक युवा वर्ग रक्तदान के लिए आगे नहीं आएगा लोगो को मदद नहीं मिल सकेगी , उन्होंने अपील की सभी छात्रों से की हर 3 माह में रक्तदान किया जा सकता है एक स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा पर कम से कम अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी सक्षम लोगों को साल में एक बार रक्तदान ज़रूर करना चाहिए है !
कार्यक्रम के दौरान मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के
डॉ. एच. एस. होता (डी. एस. डब्ल्यू )
डॉ. मनोज सिन्हा एन. एस. एस. प्रभारी विश्वविद्यालय
गौरव साहू कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. एस. यू.टी.डी.
सौमित्र तिवारी रेडक्रॉस के वर्तमान प्रभारी
डॉ. पूजा पांडेय एच. ओ.डी. कामर्स विभाग
डॉ. सुमोना भट्टाचार्य प्राध्यापक कामर्स विभाग
जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी
इनायत फाउंडेशन के आज़म खान
धिति फाउंडेशन के शिवम सिंह अपनी संस्थाओ के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया !

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...