जांजगीर चाँपा

नाबालिग का दैहिक शोषण, बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म का मामला……पीड़िता ने लिखाई रिपोर्ट

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद धारा 376 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह पूरा मामला सक्ती का है जहां पर आज देर शाम एक नाबालिग लड़की थाने पहुंची और उसने बताया कि वह मुंबई के एक आश्रम में रहती थी जहां पर उसके साथ शारिरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई तब वह वहां से भाग कर अपने घर जशपुर जाने निकली थी। इस दौरान 13 फरवरी को रायगढ़ से सक्ती पहुंच गई और सक्ती के स्टेशन में उसे अनजान दंपत्ति मिले जिन्होंने आसरा देने की नियत से उसे अपने घर पर रख लिया। एक-दो दिन बाद महिला के पति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जिसकी जानकारी उसने महिला को दी तब उस महिला ने नाबालिक को फटकार लगाते हुए चुप करा दिया

और अपने घर में ही बंधक बनाए रखा, वहीं बीते रोज चार लोग उस घर में पहुंचे और बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दंपत्ति के चंगुल से पीड़िता निकलना चाहती थी मगर उसे बंधक बनाए रखा गया। आज बड़ी मुश्किल से भागकर नाबालिग पीड़िता थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। इस मामले में एसडीओपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि नाबालिक की रिपोर्ट पर उक्त दंपत्ति और चार अन्य लोगों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़िता को चाईलड लाइन के संरक्षण मे भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...