छत्तीसगढ़

अमित जोगी के लिए हाईकोर्ट से आई राहत की खबर, मिल गई जमानत

डेस्क

आखिरकार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को जमानत दे दी। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में गौरेला थाने में समीरा पैकरा द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अमित जोगी की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद कई नाटकीय घटनाक्रम हुए। इलाज के नाम पर उन्हें गौरेला से लेकर अपोलो और रायपुर शिफ्ट किया गया। इस मामले में सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं इस मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए अमित जोगी को जमानत दे दी। जस्टिस आरसीएस सामंत की कोर्ट में प्रस्तुत याचिका में बचाव पक्ष ने दलील दी कि इसी के समान मुद्दे पर हाईकोर्ट में लगी याचिका खारिज कर दी गई थी और उसी मामले में एफ आई आर दर्ज की गई है ।अमित जोगी को इस मामले में निचली अदालत और जिला न्यायालय से जमानत नहीं मिली थी लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...