धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

1 साल पूरा होने पर धिती फाउंडेशन ने दिव्य नेत्र बालिकाओं को परोसा भोजन

डेस्क

धिति फाउंडेशन फूड बैंक के एक साल पूरे होने पर संस्था के सदस्यों ने इस अवसर को नेत्रहीन बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। टीम के सदस्य हर रविवार को जरूरतमंद और भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराते हैं । यह काम करते हुए एक साल पूरा होने पर टीम के सदस्य 27 खोली स्थित नेत्रहीन बालिकाओं के पास पहुंचे और धिति फूडबैंक के सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार किया। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को अपने ही हाथों से भोजन परोसा और खिलाया भी।

फूड बैंक के अलावा धिति फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान, वस्त्र दान, पोशाक , शिक्षा से वंचित गरीब बच्चों की मदद जैसे सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं और इससे आम लोगों को जोड़ने का आह्वान भी संस्था द्वारा किया जाता है। जज्बा फाउंडेशन और धिति फाउंडेशन द्वारा आगामी 21 जुलाई को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम सिंह सृष्टि पांडे अनुज गंगवानी जागृति राय अभिषेक गुप्ता लिपि कुमारी अक्षत कौशिक श्वेता चौबे अभिषेक साहू प्रगति शंकर कृतज्ञ शुक्ला अंकित सिंह अमित शर्मा कमल राय नितेश पांडे शिल्पी राजपूत गौरव सिंहा आंचल देवांगन बृजेश गुप्ता आंचल तिवारी शहजादी निशा देवकी कमले रुखसार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी