बिलासपुरशिक्षा

जीडीसी कॉलेज का एक और कारनामा

आलोक

सिविल लाइन रोड स्थित शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्रा की कॉपी की पूरी जांच किये बिना उसे फेल कर दिए जाने पर हंगामा मच गया। दरसअल कॉलेज की छात्रा ने बीएससी होम साइंस सिक्स सेमेस्टर संकाय की न्यूट्रिशन मैनेजमेंट इन हेल्थ एंड डिज़ीज़ विषय का पेपर पिछले दिनों सम्पन्न हुए सेमेस्टर परीक्षा में दिया था। क्योकि कॉलेज ऑटोनोमस है लिहाज़ा परीक्षा लेने से लेकर परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी कॉलेज की ही है। ऐसे में कॉलेज के द्वारा जब संकाय के परीक्षा परिणामो की घोषणा की गई। तो बीएससी की इस छात्रा को विषय मे बैक घोषित किया गया।

छात्रा ने महाविद्यालय प्रबंधन के पास पहुचकर उत्तरपुस्तिका के पुनःमूल्यांकन की मांग की। तो प्रबंधन ने नियम में नही होने की बात कहते हुए छात्रा को वापस भेज दिया। इसके बाद छात्रा ने आरटीआई के तहत महाविद्यालय से उत्तरपुस्तिका निकलवाई तो पता चला कि आखिरी के दो पन्नो की जांच ही नही की गई। इस समस्या को लेकर जब छात्रा महाविद्यालय के प्राचार्य के पास पहुची। तो कॉलेज की गलती देख उसे छिपाने का प्रयास करते हुए छात्रा को घुमाया जाने लगा। लेकिन साल खराब होता देख छात्रा शनिवार को छात्र संगठन के साथ कॉलेज पहुची। जहा उन्होंने समस्या के त्वरित निरंकरण की मांग की। लेकिन कॉलेज के प्राचार्य के अवकाश में होने की वजह से मामले में निर्णय लेने में कॉलेज के प्रधायपक असहज नज़र आये। लेकिन फिर भी कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य ने मामले में हर संभव मदद का अस्वासन दिया । हालाँकि कॉलेज प्रबंधन की एक गलती से छात्रा का भविष्य बर्बाद हो सकता था। अगर वह छात्रा आरटीआई के तहत कॉपी नही निकलवाती। कॉलेज प्रबंधन से ऐसी गलती कई बार हुई होगी। लेकिन मामला कभी उजागर नही हुआ। अब छात्रा उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कर उसे आगे की कक्षा में शिक्षा लेने की बात कह रही है। जिसके मद्देनज़र कॉलेज प्रबंधन को मामले में जल्द संज्ञान लेकर छात्रा को सुविधा देनी चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...