सक्ती

देश में शिक्षा नीति और राजनीति पर बहस करते दो दोस्तों में हुआ विवाद…एक ने दूसरे की चाकू मारकर की हत्या, पिकनिक मनाने गए थे सभी दोस्त जहाँ हुई घटना

रमेश राजपूत

सक्ति – कोरबा के कुछ दोस्त पिकनिक मनाने थाना नगरदा के ग्राम गुढ़वा के पास पिकनिक स्पॉट पहुँचे थे, जहाँ खाना बनाकर खाना खाने के दौरान देश की शिक्षा, महंगाई और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे कि उनमें से दो दोस्त इस विषय पर कुछ ज्यादा उत्तेजित हो गए और बहस करते हुए विवाद हो गया, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर फरार हो गया, मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा दीपका निवासी निखिल सिंह, शुभम दास महंत, आयुष तिवारी, फैजान अहमद,रितेश राठौर सहित अन्य दोस्त पिकनिक मनाने 13 अगस्त को गुढ़वा पिकपिक स्पॉट पहुँचे थे, जहाँ घूमने फिरने के बाद झरने में नहा कर सभी खाना बनाकर खाने बैठे थे तभी देश की शिक्षा नीति, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने लगी इसी दौरान निखिल सिंह और शुभम दास महंत में विवाद होने लगा, जहाँ शुभम ने निखिल की पिटाई कर दी, जिसका विरोध करते हुए निखिल ने भी शुभम से झूमा झपटी की जिससे आक्रोशित शुभम ने सब्जी काटने वाले चाकू से निखिल के ऊपर कई जगह हमला कर दिया, इस दौरान बीच बचाव करने आये दोस्तो को भी चोट लगी, जिसके बाद शुभम दास महंत वहाँ से भाग खड़ा हुआ, अन्य दोस्तो ने निखिल को हॉस्पिटल पहुँचाया लेकिन तब तक निखिल की मौत हो चुकी थी, मामले में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर नगरदा पुलिस ने पूछताछ के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी शुभम दास महंत की तलाश शुरू की जिसे रायपुर के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...