छत्तीसगढ़मल्हार

जवाहर नवोदय विद्यालय अटल इनोवेशन मिशन कार्यक्रम में पहुचे सुरेन्द्र सिंह क्षत्री

मल्हार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय हुआ शुभारंभ

भारत सरकार के द्वारा स्थापित नीति आयोग के अंतर्गत अटल इनोवेशन मिशन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में अटल टिंकरिंग लैब की व्यवस्था की गई है। 28 से 31 जनवरी तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं अटल टिकरिंग का औपचारिक शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र क्षत्री ,मल्हार द्वारा सोमवार को किया गया।
इस कार्यक्रम में
अटल टिंकरिंग लैब समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य संतोष कुमार कुर्रे , राजू राम ,अभिभावक, सदस्य ,प्रचार्य एन के ठाकुर उपस्तिथ रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा ललक शक्ति को प्रोत्साहन देना और वैज्ञानिक उपकरणों को समझाना तथा उनके साथ कार्य करने एवं विज्ञान तकनीकी सांख्यिकी तथा गणित में कब क्यों और कैसे की अवधारणा को समझने और उनके अनुरूप कार्य करने का अवसर प्रदान करना है जिसके लिए कक्षा 6 से बारहवीं तक के बच्चों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। अटल लैब की सफलतापूर्वक शुरुआत एवं संचालन हेतु मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह क्षत्री द्वारा नवोदय की अटल टीम को बधाई दी । लैब में प्रशिक्षण देने रिसर्च इंजीनियर, दिल्ली से आए हैं इन्होंने भी अटल उपकरणों की प्रारंभिक जानकारी दी तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बच्चों का पथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जी एस सिंह ,डॉ विपुल शर्मा, राजेंद्र कुमार, जी आर यादव, एस तिवारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक गण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...