राजनांदगांव

बाइक सवार युवक को ट्रक ने लिया अपनी चपेट में, सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर हुई मौत…ट्रक चालक फरार

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – रविवार की दोपहर को मोटरसायकल पर सवार उदयशंकर कोमरे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हमेशा की तरह उदयशंकर कोमरे अपनी मोटर सायकल पर काम से मानपुर की ओर जा रहा था कि, अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उदय सिर के बल सड़क पर गिर गया और उसके सर से लगातार खून बहने लगा,जिससे 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक क्रमांक टीएस 08 यूडी 5559 का ड्राइवर दुर्घटना के बाद से फरार है। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग मौत के मुंह में जा चुके है इसके बावजूद लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है।

जबकि यातायात विभाग और शासन द्वारा वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं एक बार फिर हेलमेट नही पहनने के कारण एक युवक की जान चली गई। अगर उदयशंकर ने हेलमेट पहना होता तो शायद आज उसकी मौत ना होती। बहरहाल ग्राम ख्वासफड़की में हुई घटना के बाद थाना मानपुर में FIR दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में भेज दिया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...