बिलासपुररेलवे

अब रेलवे में चप्पे-चप्पे पर मौजूद तीसरी आंख

आलोक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनो मंडलों के सैकड़ों स्टेशनों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा कराते है।प्रतिदिन यात्री रेल के द्वारा सफ़र करने के लिए स्टेशनों में पहुचते है और उनके सामान एवं बच्चों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो के ऊपर रहती है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटों निगरानी में तैनात रहते है ।

इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो द्वारा स्टेशनों के चप्पे चप्पे पर अपने जवानो को तैनात करते है इसके साथ ही स्टेशनों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी एक-एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाती है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनो मंडलों के रेल सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 17 महत्वपूर्ण स्टेशनों में 419 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है, जिनकी मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं पूरे स्टेशन परिसरों पर नज़र रखी जाती है ।

सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग में किसी भी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही तुरंत ही उस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है |दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सुरक्षा के लिए 419 से अधिक कैमरा विभिन्न 17 स्टेशनों में लगाये गए है जिनका मंडल एवं स्टेशनवार विवरण इस प्रकार है –बिलासपुर मंडल 5 महत्वपूर्ण स्टेशनों में लगाये गए है जिनमें रायगढ़ में – 9, चम्पा में – 8, बिलासपुर में – 85, शहडोल स्टेशन में – 8 एवं कोरबा स्टेशन में 8 इस प्रकार बिलासपुर मंडल के 5 महत्वपूर्ण स्टेशनों में कुल 118 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।
इसी प्रकार रायपुर मंडल रायपुर स्टेशन में – 76 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में – 24 कैमरे एवं डीआरएम ऑफिस परिसर में 07 कैमरे लगाये गए है, इस प्रकार रायपुर मंडल के रायपुर, दुर्ग स्टेशन एवं डीआरएम ऑफिस परिसर में कुल 107 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है |

नागपुर मंडल के 9 महत्वपूर्ण स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है जिनमें इतवारी में – 19, काम्पटी में 13, तुमसर में 13, गोंदिया में 87, बालाघाट में 12, डोंगरगढ़ में 15, राजनांदगांव में 15, भंडारा में 13 एवं छिंदवाडा में 8 है । इस प्रकार नागपुर मंडल के 9 महत्वपूर्ण स्टेशनों में कुल 195 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है |
इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर,रायपुर एवं नागपुर मंडल के 17 स्टेशनों में कुल 419 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती