बिलासपुर

संभागायुक्त डॉ. अलंग ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…जिले में 2 लाख 54 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई दवा, घर-घर अभियान भी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला स्तरीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ गांधी चौक स्थित शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैमुअल, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी मनोज सिन्हा सहित एनएसएस के छात्र उपस्थित थे। इसी तरह जिला चिकित्सालय में भी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आज जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शून्य से 5 वर्ष तक के 2 लाख 54 हजार 537 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले में 2 लाख 71 हजार 193 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन बच्चों को आज दवा नहीं पिलाई जा सकी उन्हें आगामी दो दिन एक व दो फरवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने व आसपास के शून्य से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये घर-घर आने वाले भ्रमण दलों को सहयोग करें और इस कार्यक्रम को सफल बनायें। पल्स पोलियो दवा पिलाने के लिये पूरे जिले में 1490 बूथ बनाये गये थे, जिनमें से 290 बूथ शहरी क्षेत्र में थे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में भी मोबाइल टीम तैनात थी जिनके द्वारा यात्रियों के बच्चों को दवा पिलाई गई।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...