बिलासपुर

क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने वाला खाईवाल आया पुलिस की गिरफ्त में…कब्जे से नगदी सहित मोबाईल, लैपटॉप जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एशिया वनडे क्रिकेट मैच में बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक खाईवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकण्डा पुलिस और एसीसीयू को सूचना मिली कि राजकिशोर नगर में क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल राजकिशोर नगर स्थित सागर चेतवानी के घर छापेमारी की गई, जहाँ ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था, जिसके कब्जे से पुलिस ने 16 मोबाईल, 1 लेपटॉप, 1 टीवी, 1 लाइन पेटी, 2450 नगदी, 1 रिकॉर्डर, 1 केल्क्युलेटर कुल कीमती 84 हजार और 1 करोड़ की सट्टा पट्टी को जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सागर चेतवानी पिता महेश चेतवानी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी