धर्म -कला-संस्कृतिरतनपुर

बूढ़ा महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त, अंतिम सोमवार तक पहुंचेंगे कांवड़िए

आकाश

रतनपुर में मौजूद प्राचीन और ऐतिहासिक वृद्धेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन के लिए सावन के पहले सोमवार को भक्त उमड़ पड़े। राजा वृद्ध सेन द्वारा स्थापित यह शिवलिंग स्वयंभू मानी जाती है ।आदि अनादि काल से बांस के जंगलों में मौजूद शिवलिंग के आसपास मंदिर का निर्माण स्वप्न आदेश से राजा ने किया था ।

तब से यहां हर सावन मास में विशेष पूजा आराधना की जाती है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि शिवलिंग पर अर्पित जल अपने आप विलुप्त हो जाता है। कितना भी जल शिवलिंग पर चढ़ा दे, जल कभी आवरण से बाहर नहीं आता। शिवलिंग का आंतरिक संपर्क मंदिर के बाहर मौजूद कुंड से है।

सावन के प्रथम सोमवार के मौके पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए रतनपुर के शिवालयों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। नगर के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों ने भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए उन्‍हें अत्‍यंत प्रिय भांग-धतूरा,जल,वेल्वपत्र चढ़ाकर भगवान शिव से अपने परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा है । वही भोलेनाथ की भक्ति का यह नजारा नगर के हर शिवालय में देखने को मिला।
उपवास रखने वाले व्रत धारियो ने शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया। मंदिर के पुजारी की अगुवाई में हुई आरती के बाद घंटनाद के बीच शिव के जयकारे लगे। इसके बाद भक्‍तों ने जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान भोले नाथ के भक्तजनों की भीड़ नजर आई। शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए महामृत्युंजय मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, कंठी देवल मंदिर, बैरागवन मंदिर, दुलहरा तालाब मंदिर, रत्नेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना शिव दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे ।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...