प्रशासनिक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई तक कराया जा सकता है बीमा

उदय सिंह


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2019 में अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराया जा सकता है।
केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। जिसके लिये खरीफ वर्ष 2019 में ‘एग्रीकल्चर इन्श्युरेंस कम्पनी आॅफ इंडिया लिमिटेड’ द्वारा खरीफ की अधिसूचित फसलों का बीमा किया जा रहा है। फसल बीमा योजना में अधिसूचित ग्रामों में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी किसान शामिल होंगे। इसके साथ ही अधिसूचित ग्राम/फसल के सभी ऋणी किसान जिसके लिये 1 अप्रैल 2019 से 31 जुलाई 2019 के दौरान ऋणसीमा स्वीकृत/नवीकृत की गई हो, अनिवार्य रूप से शामिल किये जायेंगे। अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल उगाने वाले अऋणी किसान स्वैच्छिक रूप से योजना में शामिल होंगे। मुख्य फसल के रूप में धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसलों के रूप में मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तुअर, मूंग, उड़द शामिल होंगे। बीमा की इकाई ग्राम रहेगी।

बीमा हेतु आवश्यक दस्तावेज के रूप में बी-1, पी-2 अथवा सत्यापित ऋण पुस्तिका की फोटोकापी, आधार कार्ड की फोटोकापी, बीमा फार्म/प्रस्ताव प्रपत्र, बोआई प्रमाण पत्र, बटाई/अधिया लेने वाले कृषकों को अपने भू स्वामी से बटाई/अधिया लेने हेतु बनवाये गये नोटरी दस्तावेज की फोटोकापी जमा करना अनिवार्य है।
बीमा कराने हेतु सभी ऋणी एवं अऋणी कृषकों के लिये अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 निर्धारित है। बीमा कराने हेतु सभी इच्छुक अऋणी कृषक अपने ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय से सम्पर्क कर अपनी फसलों का बीमा करा सकते

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...