बलौदाबाजार

प्यार, बलात्कार और फिर सौदा…एक युवती बनी शिकार, प्रदेश के पुलिस ने गुजरात से किया रेस्क्यू…. आखिर कैसे काम करता है पूरा गिरोह हुआ भंडाफोड़

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार- जिले के भाठापारा थाना क्षेत्र की एक युवती एक जाल साज युवक के प्रेमजाल में फंस गई और फिर उसके साथ जो हुआ उसकी कल्पना से परे रहा। इस घटना ने झूठे प्रेमजाल में फांसने, बलात्कार और फिर देह व्यापार के लिए सौदेबाजी, मानव तस्करी जैसे संगीन अपराध के काले सच को सामने लाया है। दरअसल भाठापारा थाना क्षेत्र की युवती के गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस और परिजन युवती की तलाश कर रहे थे, इस बीच परिजनों को युवती ने फोन किया और बताया कि वह गुजरात के वड़ोदरा में है, जिस पर पुलिस की एक टीम वड़ोदरा रवाना हुई जहाँ से इस युवती को रेस्क्यू किया गया, जब पीड़ित युवती ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया तो सभी के होश उड़ गए। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले राम सागरपारा, भाटापारा निवासी दीपक उर्फ गोलू यदू से उसका प्रेम संबंध था। दीपक के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, तो युवती उसके साथ बिलासपुर चली गई। जहाँ आमगांव, गोंदिया महाराष्ट्र निवासी पिंटा मराठी उर्फ बंटी व एक अन्य युवक मिले। उन्होंने एक लड़की के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी उसे अपने साथ आमगांव ले गए। वहां अशोक पाटले के किराये के मकान में रखकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बंटी, उसका भाई और दोस्त युवती से दुष्कर्म करते रहे। वहीं पर आरोपियों ने बालाघाट की युवती को भी बंधक बना रखा था। तीन दिन बाद अशोक पाटले व चंद्रपुर निवासी बसंती लिलहरे, नागपुर निवासी पप्पु उर्फ उमेश चुरे, रमेश टाकलिकर दोनों लड़कियों को नागपुर ले गए। नागपुर में जब युवतियों का सौदा नहीं हो पाया तो गुजरात के सूरत में आरोपी संजू के पास ले गए। वहां आरोपियों ने युवतियों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए और फिर भाटापारा की युवती को डेढ़ लाख रुपए में विजय गुजराती को बेच दिया। इसका पता चलते ही युवती वहां से भागकर वड़ोदरा आ गई और अभिषेक शाह से शादी कर रहने लगी। वहीं आरोपियों ने बालाघाट की युवती को पोरबंदर में बेच दिया। जिसे भी छत्तीसगढ़ की पुलिस ने रेस्क्यू कर बचा लिया है। मामले में अभी तक पुलिस ने 10 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी बसंती पति छोटेलाल लिलहरे, आमगांव, गोंदिया महाराष्ट्र निवासी अशोक पाटले, हुडकेश्वर, नागपुर निवासी उमेश चुरे उर्फ पप्पू और शांति नगर, नागपुर निवासी रमेश टाकलिकर गिरफ्तार हुए हैं। जबकि दीपक उर्फ गोलू यदू, पिंटा उर्फ बंटी, पिंटा का भाई और उसका दोस्त और संजू गुजराती उर्फ राजू फरार हैं।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,