बिलासपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार…बिलासपुर के पत्रकारों को आवास भूखंड आवंटन का बढ़ा भरोसा…इरशाद अली

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। उन्होंने इस मामले में रुचि लेकर कमेटी बनाई। सुरक्षा विधेयक का मसौदा तैयार कराया और अब कैबिनेट की बैठक में प्राथमिकता के साथ उसका अनुमोदन कर आश्वस्त कर दिया है कि बहुत जल्द यह विधेयक लाकर पारित किया जायेगा। अब सारी औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने को है। उम्मीद है कि यह विधेयक यथाशीघ्र कानून के स्वरूप में सामने होगा और छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होगी।

बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकार कल्याण की हर मांग पर संवेदनशील हैं और उन्होंने अधिमान्यता का दायरा बढ़ाने के साथ ही, नियमों में सरलता लाकर मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता दिखाई है। उन्होंने पत्रकार सम्मान निधि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह की। अब पत्रकार सुरक्षा कानून आ रहा है। इससे मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न रुकेगा और वे अधिक उत्साह के साथ जनहित में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे।

बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव प्रेस क्लब इरशाद अली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बिलासपुर के पत्रकारों के आवास हेतु रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की पुरानी मांग का पुनःअनुरोध करते हुए भरोसा व्यक्त किया है की मुख्यमंत्री जी इसी सत्र में पत्रकार आवास हेतु भूखंड प्रदान करने की घोषणा कर उस पर अविलम्ब क्रियान्वयन के निर्देश देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...