बिलासपुर

सुने मकान से ताला तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी की चोरी…नाबालिग चोर और खरीददार गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सुने घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग के साथ खरीदार को भी सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी के समान पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को सिरगिट्टी निवासी प्रार्थी कमलेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जुलाई को अपने घर में ताला लगाकर सरकंडा गया था। 13 जुलाई को रात्रि में घर लौटने पर उसने पाया कि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ है और भीतर से लाल पेटी में रखे सोने, चांदी एवं नगद रकम को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि घटना को अंजाम एक नाबालिग द्वारा दिया गया है। जिसे पुलिस ने पकड़ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोना-चांदी को कीर्ति नगर निवासी अभिषेक सोनी नामक व्यवसायी को बेचा गया था। आरोपी बालक के कब्जे से चांदी के बिछिया (02 नग), नगद 25,000 तथा चोरी की राशि से खरीदा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया। वही पुलिस ने व्यवसायी अभिषेक सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि चोरी का सोना खरीदकर उसे पिघलाकर एक टुकड़े के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...