बिलासपुर

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: चकरभाठा हत्या कांड में सास, पत्नी सहित चार गिरफ्तार…1 लाख रुपए में दी गई थी सुपारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में 17 जुलाई को मिले अज्ञात शव के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतक की पत्नी, सास, साढू और उसके मित्र द्वारा षड्यंत्रपूर्वक की गई हत्या का खुलासा हुआ है।

घटना का खुलासा

हिर्री माइंस के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। शव की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच टीम ने आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालें और टेक्निकल इनपुट के आधार पर मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले उम्र 24 वर्ष निवासी मोहनपुर, जांजगीर-चांपा के रूप में की।

पारिवारिक कलह बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल ने वर्षा खुंटे से प्रेम विवाह किया था और वह अक्सर शराब पीकर पत्नी को मारता-पीटता था। इससे त्रस्त वर्षा ने अपनी मां सरोजनी खुंटे को पूरी बात बताई, जिसके बाद सरोजनी, वर्षा, राजाबाबू खुंटे (साढू) और विकास आदिले (मित्र) ने मिलकर साहिल की हत्या की साजिश रची। हत्या के बदले एक लाख रुपए देने की योजना बनी और आठ हजार रुपए एडवांस में दिए गए।

हत्या की क्रूर साजिश

घटना वाले दिन आरोपी राजाबाबू और विकास, साहिल को पल्सर मोटरसाइकिल CG 11 BJ 1748 से हिर्री माइंस ले गए। वहां तीनों ने शराब पी और जब साहिल नशे में हो गया, तो पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर भी कई बार वार किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा

इस जघन्य हत्याकांड के सफल खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण अनुज कुमार, डीएसपी रशमीत कौर चावला, निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि जीवन जायसवाल और अन्य जवानों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा एवं पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश