मस्तूरी

मस्तूरी :- सांप के काटने से 10 माह की मासूम की मौत, दूसरी बच्ची भी गंभीर हालत में सिम्स रेफर..करैत का कहर,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा गांव में बुधवार की रात लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी के दो मासूम बच्चों को जहरीले करैत सांप ने काट लिया, जिससे एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात लगभग 1 बजे की है, जब परिवार गहरी नींद में था। इस दौरान जहरीले करैत सांप ने 10 महीने की रितु सूर्यवंशी और 8 साल की महक को डस लिया। बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों बच्चियों को मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत छोटी बच्ची रितु को मृत घोषित कर दिया वहीं, बड़ी बच्ची महक की प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में सिम्स अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...