सीपत

सीपत: मवेशी तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, स्वराज माजदा सहित 17 मवेशी जब्त…पुलिस ने की घेराबंदी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्वराज माजदा वाहन में भरकर ले जाए जा रहे 17 नग मवेशी (गाय, बछड़ा, बैल) बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 10,67,000 आंकी गई है। यह कार्रवाई ग्राम झलमला के मेन रोड पर की गई, जहां एक संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 10 W 8939 में मवेशियों को भरकर राज्य से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी ने टीम गठित कर घेराबंदी की और वाहन को रोका।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम भारत यादव 22 वर्ष और सुरेंद्र यादव 19 वर्ष निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराएं 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(ड) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त किए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें ग्राम गतौरा स्थित माँ भुवनेश्वरी गौशाला में सुरक्षार्थ सौंपा गया। इस कार्रवाई में सीपत थाना पुलिस की सक्रियता और तत्परता महत्वपूर्ण रही।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,