प्रकृति

हरा भरा नवागांव के संकल्प के साथ युवा कर रहे लगातार वृक्षारोपण

आलोक

पर्यावरण संतुलन के लिए बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नवागांव के युवा एकता संगठन द्वारा भी ऐसा ही एक प्रयास किया गया। संगठन में 18 से 22 साल के युवा सदस्य शामिल है, जिन्होंने समाज को बदलने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया है। नवागांव के इस युवा संगठन द्वारा गांव में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण का निर्णय लिया गया है । फिलहाल इनके द्वारा 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं। जिनमें नीम, बबूल के अलावा कई फलदार वृक्ष भी शामिल है। सिर्फ पेड़ लगाकर जिम्मेदारी पूरी नहीं कर ली गयी है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की भी व्यवस्था इन्होंने की है। जल है तो कल है के संदेश के साथ नवा गांव को हरा-भरा करने का संकल्प पूरा करने की इस मुहिम को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है । इस वर्ष संगठन द्वारा 300 वृक्ष लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग