क्राइम

पटैता और शिव तराई के जंगल में 60 लाख कीमती दो क्विंटल गांजा पकड़ाया, दो तस्कर भागने में हुए कामयाब

उदय सिंह

उड़ीसा गांजा तस्करों का स्वर्ग है । यहां से आसपास के पूरे इलाके में अवैध रूप से गांजा सप्लाई की जाती है। बुधवार को मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने उड़ीसा पासिंग नंबर वाली एक बोलेरो को रोका । गोबरी पाट, शिव तराई मार्ग में इस बोलेरो में अवैध रूप से गाजा ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके लिए गठित टीम ने घेराबंदी कर उस बोलेरो को धर दबोचा । पटैता ,शिव तराई जंगल मार्ग में नेवसा मोड़ के आगे पुलिस को देख कर तस्कर वाहन खड़ा कर अलग अलग दिशा में भागने लगे। जब पुलिस ने बोलेरो क्रमांक ओ आर10 एच 1060 की तलाशी ली तो बोलेरो के बीच सीट के मध्य और पीछे भूरे रंग के सेलो टेप में चिपके कई पैकेट अंदर मिले ।

गिनती करने पर कुल 40 बंडल पुलिस को प्राप्त हुए। सभी बंडल आधा किलोग्राम थे। पुलिस को इस कार्यवाही में 2 क्विंटल गांजा की खेप मिली । जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन को भी जप्त कर लिया है, लेकिन घेराबंदी के बावजूद दोनों तस्कर भागने में कामयाब हो गए। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...