कोटा

मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत, कोटा नगर के बस स्टैंड में किया गया धन्वंतरी जेनेरिक दवाई दुकान का शुभारंभ

प्रेम सोमवंशी

कोटा – लोगों को अब जेनेरिक दवाइयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं सस्ते दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर आधी कीमत में सुलभता से उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत कोटा नगर पंचायत के बस स्टैंड परिसर में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत की गई।

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने बताया की छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सुगमता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शासन द्वारा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजनांतर्गत धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों को आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने सस्ती दवा दुकान का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में कोटा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार प्रांजल मिश्रा , नगरपंचायत सीएमओ सागर राज, नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक , जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान,पर्यटन अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित,

विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह, कुलवंत सिंह,,संदीप शुक्ला, अमित गुप्ता, सहित नगर पंचायत कोटा के कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...