निगम

राशन कार्ड सत्यापन और नवीनीकरण को लेकर आ रही दिक्कत, सॉफ्टवेयर में नहीं है फीड रेलवे क्षेत्र का डाटा

डेस्क

गुरुवार को मेयर किशोर राय ने राशन कार्ड नवीनीकरण व सत्यापन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खाद्य विभाग के साफ्टवेयर में रेलवे क्षेत्र के 11 वार्डों की एंट्री होने पर परेशानी आने पर खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।
15 से 29 जुलाई तक नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में राशन ंकार्ड नवीनीकरण एवं सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसपर मेयर किशोर राय ने शिविर के नोडल अधिकारी उपायुक्त मिथलेश अवस्थी एवं सहायक नोडल अधिकारी विजय पाण्डेय को बुलवाकर कार्य की समीक्षा की। उपायुक्त मिथलेश अवस्थी ने बताया कि निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर में पिछले 10 दिनों में राशन कार्ड नवीनीकरण एवं सत्यापन के लिए 40,220 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 35,469 आवेदनों का नवीनीकरण एवं सत्यापन किया गया। समीक्षा के दौरान मेयर किशोर राय को अधिकारियों ने जानकारी दी कि नगर निगम के 66 वार्डों में से 55 वार्डों का ही डाटा खाद्य विभाग के साफ्टवेयर में फीड है। इससे रेलवे क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 56 से लेकर 66 तक में आनलाइन राशन कार्ड सत्यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसपर मेयर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही 11 वार्डों की विसंगति दूर करने की बात कही। मेयर श्री राय ने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन गरीबों की महती योजना है। इससे गरीबों को राशन सहित तमाम प्रकार की सुविधाएं शासन से मिलती है। इसके लिए नगर निगम के क्षेत्र अंतर्गत शत प्रतिशत हितग्राहियों के राशन कार्ड नवीनीकरण एवं सत्यापन होना चाहिए। इस दौरान मेयर श्री राय ने शिविर में राशन कार्ड की प्रगति की प्रतिदिन जानकारी उपलब्ध कराने और कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

सूची में नाम नहीं मिलने पर आनलाइन चेक करने की सुविधा

राशन कार्ड नवीनीकरण व सत्यापन सूची में हितग्राहियों के नाम नहीं मिलने पर इसे आनलाइन भी सर्च किया जा सकता है। इसके लिए हितग्राहियों को खाद्य डाट सीजी डाट निक डाट इन पर जाकर हितग्राहियों को राशन कार्ड सर्च पर जाना होगा, जहां नाम डालने पर क्षेत्र के नाम सहित पूरी जानकारी आनलाइन उपलब्ध हो जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...